आज DEO Online ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय सभागार से किया गया। सीआरपी बीआरपी एवं

आज DEO Online ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन कार्यालय सभागार से किया गया। सीआरपी बीआरपी एवं शिक्षकों से संवाद करने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा पहल करते हुए वीडियो ऑनलाइन कार्यक्रम प्रत्येक महीना के 1 तारीख यदि अवकाश रहे तो उसके अगले दिन किया जाना आरंभ किया गया है। इसी क्रम में अगस्त के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम कार्य आयोजन किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस क्रम में विभागीय उपलब्धियां को साझा किया तथा उनमे सुधार करने के लिए निर्देशित किया। मुख्य रूप से RAIL कार्यक्रम के आयोजन तथा डाटा प्रविष्टि,स्प्लिट सिलेबस का डाटा प्रविष्टि विभिन्न तरह के ओलिंपियाड प्रशस्त ऐप से बच्चों का चिन्हिति करण, बैंक खाता, अपार एवं आधार आईडी कार्य मे तेजी लाने,शिक्षक उपस्थित एवं छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। DEO Online कार्यक्रम के लिए शिक्षकों से लिक के माध्यम से कुछ प्रश्न भी मांगे गए थे जिसके तहत प्राप्त प्रश्नों का भी निराकरण किया गया। जो प्रश्न प्राप्त हुए थे उनमे कल्याण पोर्टल और विषयवार शिक्षाको की अनुपलब्धता, अन्य कार्यों में शिक्षकों का व्यस्तता,डेवलपमेंट फंड का सदुपयोग असैनिक कार्य से संबंधित प्रस्ताव बेंच डेस्क की कमी, चारदीवारी की कमी, यूरिनल का अभाव, प्रोजेक्टर के ठीक से काम नहीं करने एवं वोकेशनल ट्रेनर के अनियमित रहने आदि की समस्याएं बताई गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा इन सभी का एक-एक कर समाधान करने के लिए उचित कार्रवाई करने संबंधित जानकारी दी गई। नवनियुक्त अध्यापकों के वेतन भुगतान में हो रही देरी छात्राओं के ट्रांसफर सर्टिफिकेट पर किए जाने वाली देरीऔर क्षेत्र से आ रहे जानकारी के संबंध में चर्चा किया गया तथा हिदायत की गई कि उक्त कार्यों में अनावश्यक देर ना किया जाए जो बच्चों के भविष्य से जुड़ा होता है।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला शिक्षा पदाधिकारी ने SIR की सफलता पर सबको बधाई देते हुए की। इस दौरान अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी, समग्र शिक्षा से ए डी पी ओ, सभी ए पी ओ, इंजिनियर, ए सी पी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं संजय कुमार वरीय लिपिक एवं सुबोध कुमार, गोपाल कृष्ण सुमन एवं रितेश कुमार सभी लिपिक तथा सोमनाथ प्रसाद प्रखंड साधन सेवी भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000