बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरला निवासी प्रवासी श्रमिक स्वर्गीय लालचंद महतो जी का कुछ दिन पूर्व दुबई में

बगोदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरला निवासी प्रवासी श्रमिक स्वर्गीय लालचंद महतो जी का कुछ दिन पूर्व दुबई में हुआ असामयिक निधन अत्यंत हृदयविदारक एवं अपूरणीय क्षति है। उनके निधन का समाचार पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद है।आज उनका पार्थिव शरीर तिरला स्थित पैतृक आवास पहुंचने पर गिरिडीह जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री छोटेलाल यादव जी ने पहुंचकर अंतिम दर्शन किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान छोटेलाल यादव जी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दुःख की इस कठिन घड़ी में परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी अपने को खोने का दुःख अत्यंत पीड़ादायक होता है, इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा स्वर्गीय लालचंद महतो जी को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000