कंट्रोल रूम में गुंडागर्दी: बिजली कटी तो कर्मियों को पीटा, भागा और डिगवाडीह अंधेरे में डूबा

कंट्रोल रूम में गुंडागर्दी: बिजली कटी तो कर्मियों को पीटा, भागा और डिगवाडीह अंधेरे में डूबा
डिगवाडीह बिजली कंट्रोल रूम में देर रात असामाजिक तत्वों ने धावा बोलकर ऑन-ड्यूटी कर्मचारियों के साथ मारपीट की। घटना रात लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। बार-बार बिजली कटने से आक्रोशित कुछ अज्ञात लोग जबरन बिजली कार्यालय परिसर में घुस आए और कर्मचारियों को खोज-खोजकर उन पर हमला कर दिया।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित कर्मचारियों ने दूरभाष के माध्यम से अपने वरिष्ठ अनुमंडलीय अधिकारी (SDO) को स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कर्मचारियों का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के निर्देश पर डंपर को कुछ समय के लिए चालू कराया गया, जिससे डिगवाडीह और भागा फीडर की आपूर्ति पुनः शुरू की जा सकी। पुलिस प्रशासन उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुटा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000