पाथरडीह-भाटडीह रेलवे अंडरपास का जल्द होगा रास्ता साफ : शिवांश श्रीवास्तव

पाथरडीह-भाटडीह रेलवे अंडरपास का जल्द होगा रास्ता साफ : शिवांश श्रीवास्तव
धनबाद: आज धनबाद में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह से भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं धनबाद जिला आईटी सेल प्रभारी श्री शिवांश श्रीवास्तव ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाटडीह रेलवे फाटक के घंटों बंद रहने से स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों और रेलवे अंडरपास निर्माण से जुड़ी समस्याओं को महाप्रबंधक के समक्ष प्रमुखता से रखा।
शिवांश श्रीवास्तव ने बताया कि जिस कंपनी को तीन रेलवे फाटकों के स्थान पर अंडरपास निर्माण का ठेका दिया गया था, वह तीन में से केवल दो अंडरपास का निर्माण पूरा करके काम छोड़ चुकी है। इस कारण संबंधित कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुराना ठेका रद्द कर नया टेंडर निकाला जाएगा तथा अंडरपास का काम तेजी से पूरा कराने की दिशा में पहल की जाएगी।
उन्होंने भाटडीह के साथ-साथ भागा रेलवे फाटक की समस्या को भी रेलवे महाप्रबंधक के संज्ञान में लाया। हालांकि भागा रेलवे फाटक उनके क्षेत्र में नहीं आता है, लेकिन जनहित को देखते हुए उन्होंने इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने का आग्रह किया। इसके साथ ही संबंधित आद्रा मंडल को भी मामले से अवगत कराने की मांग रखी।
मुलाकात के दौरान सिंदरी टाउन, पाथरडीह जंक्शन, सिंदरी (बीएच) एवं टाउन क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं को भी श्री शिवांश श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक के सामने रखा।
मौके पर डीआरएम अखिलेश मिश्रा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनीष, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ), वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सीनियर डीओएम), वरिष्ठ मंडल अभियंता, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार सहित दर्जनों वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
शिवांश श्रीवास्तव द्वारा रखी गई सभी मांगों और समस्याओं पर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देश दिए गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000