अमित शाह के एक पोस्ट ने बंगाल की राजनीति में मचाया भूचाल, सुवेन्दु अधिकारी को बताया ‘मुख्यमंत्री’

अमित शाह के एक पोस्ट ने बंगाल की राजनीति में मचाया भूचाल, सुवेन्दु अधिकारी को बताया ‘मुख्यमंत्री’

गृह मंत्री अमित शाह के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किए गए एक पोस्ट ने पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों में रातों-रात हलचल बढ़ा दी है। देश की सुरक्षा से जुड़े अति-संवेदनशील सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक पर बुलाई गई समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए शाह ने एक बड़ी तकनीकी चूक कर दी, जिसने प्रशासनिक हलकों से लेकर राजनीतिक बयानबाजी तक को अचानक गर्म कर दिया है।
गृह मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने सिलीगुड़ी में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री सुवेन्दु अधिकारी जी तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की। गौरतलब है कि सुवेन्दु अधिकारी वर्तमान में बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, जबकि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। किसी केंद्रीय गृह मंत्री के आधिकारिक अकाउंट से विपक्षी नेता को मुख्यमंत्री संबोधित कर देना महज एक टाइपिंग की भूल है या कोई बड़ा राजनीतिक संदेश, इसी बात पर सियासी घमासान छिड़ गया है।
इस समीक्षा बैठक में मोदी सरकार द्वारा सिलीगुड़ी कॉरिडोर को अभेद्य बनाने के लिए चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड तैयार करने की बात कही गई है। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में बदलती जनसांख्यिकी, अवैध घुसपैठ और अतिक्रमण जैसे बेहद गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही, स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सिविल डिफेंस तथा होम गार्ड्स के ढांचे को और सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया।
पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिहाज से सिलीगुड़ी कॉरिडोर बेहद नाजुक और रणनीतिक हिस्सा माना जाता है। ऐसे में इस गंभीर सुरक्षा बैठक की जानकारी देते समय सुवेन्दु अधिकारी को ‘मुख्यमंत्री’ लिख दिए जाने पर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विरोधी दल इसे भारतीय जनता पार्टी की मंशा और प्रशासनिक लापरवाही करार दे रहे हैं। हालांकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह बैठक बेहद अहम थी, लेकिन इस एक शब्द की चूक ने पूरी सुरक्षा वार्ता का रुख राजनीतिक बयानबाजी की तरफ मोड़ दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000