देवी अहिल्या के नाम से महेश्वर की विश्व में पहचान बनी है* 

*देवी अहिल्या के नाम से महेश्वर की विश्व में पहचान बनी है*

पूर्वा मंडलोई एस डी एम

*जोशी न्यूज़ खरगोन ब्यूरो चीफ लोकेश प्रजापत की रिपोर्ट*

मंडलेश्वर / देवी अहिल्या की पुण्य तिथि पर नारी सशक्तिकरण की पहचान बनी मंडलेश्वर की नवागत अनुविभागीय दंडाधिकारी सुश्री पूर्वा मंडलोई का नारी शक्ति द्वारा देवी अहिल्या का चित्र देकर सम्मान किया गया। राज्य शिक्षा संघ महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष प्रियंका चौहान के नेतृत्व में एस डी एम का सम्मान किया गया।राज्य शिक्षा केंद्र महेश्वर की महिला इकाई के साथ पहुंची कार्यकारी अध्यक्ष प्रियंका चौहान ने नारी सशक्तिकरण के लिए संघ की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग का प्रस्ताव दिया।इस पर एस डी एम पूर्वा मंडलोई ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि हम महेश्वर और मंडलेश्वर को पवित्र नगरी योजना के तहत प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार्य कर रहे है यहां का पर्यटन विकसित हो यहां का हथकरघा उद्योग और विकसित हो इस दिशा में जनजागरण की जरूरत है।जिला प्रशासन ने गत दिनों दोनों पवित्र नगरों के लिए कुछ स्थान चिन्हित कर उन्हें तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। हम इस दिशा में और आगे बढ़कर काम करना चाहते है इसके लिए स्कूली बच्चों और शिक्षकों को भी साथ लेकर कार्य किया जाएगा।स्कूली बच्चों की टीम प्रति शनिवार और रविवार जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करने के साथ गंदगी करने पर रोकने टोकने का काम भी करेंगे।इस तरह अलग अलग दिन अलग अलग स्कूली बच्चों की टीम बनाई जाएगी।आपने कहा कि महेश्वर की पहचान देवी अहिल्या है और खरगोन जिला महेश्वर के कारण पहचाना जाता है यहां की महिलाए देवी अहिल्या के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के लिए आगे बढ़े और नारी सशक्तिकरण के कार्य में अपना योगदान दे।इस अवसर पर राज्य शिक्षा संघ महेश्वर इकाई की अध्यक्ष एकता दुबे उपाध्यक्ष मोनिका मंडलोई सीमा भालेकर शतरूपा पाण्डेय माया पटेल दीपिका मसीह चेतना तोमर सारिका सिटोले विमला कानूनगो सपना पाटीदार कीर्ति शुक्ल सहित शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000