सिंदरी। सिंदरी और धनबाद क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को आम तौर पर अस्वास्थ्यकर से

सिंदरी। सिंदरी और धनबाद क्षेत्र में वर्तमान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को आम तौर पर अस्वास्थ्यकर से

गंभीर श्रेणी में रखा गया है। हाल के आंकड़ों के अनुसार यह 111 से 235 के बीच रहा है। यह उच्च स्तर के वायु प्रदूषण को दर्शाता है, जहां संवेदनशील समूहों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है और लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से सभी प्रभावित हो सकते हैं।
ऐसी स्थिति में भी कुछ ब्यापारी वर्ग अपना धंधा तेजी से बढाने एवं सारी नियमों को ताख पर रख कर लोगों के स्वास्थ से खिलवाड़ करने से बिल्कुल ना चूकते हुए बिना त्रिपाल के हाईवा, ट्रक से छाई की ढूलाई सिंदरी के इंडस्ट्रियल एरिया से लगातार कर रहे हैँ। इस बाबत कई बार पूर्व में गौशाला के सम्मानित उद्योगपति गोविंदान से कहे जाने के बाद उनके प्रमुख कर्मियों में अभिषेक सिंह खुद मौके पर पहुँच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहनों पर त्रिपाल हो और सही तरीके से हो का प्रयास करते थे। किन्तु फिलहाल इंडस्ट्रियल एरिया से धनबाद के उद्योगपति गोविन्द दुधानी ये कार्य कर रहे हैँ। इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर गौशाला बाजार तक ओपन डाला से छाई का आना कहाँ तक सही कार्य है और फिर वहाँ से अन्यत्र स्थान पर सिंदरी बस्ती होते हुए, बलियापुर होते हुए जाती है।
लोगों ने स्थानीय पत्रकार से अनुरोध किया कि अगर समाज को बर्बाद कर ऐसे ही ब्यवसाय किया जाता है तो हमलोग इसका विरोध करेंगे। ये आप पत्रकार लोगों के माध्यम से सूचना देना था, अगर ये दुबारा हुआ तो एक भी गाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया से निकलने नहीं दिया जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000