झारखंड में होने वाली विशेष गहन पुनर्निरक्षण (SIR)

झारखंड में होने वाली विशेष गहन पुनर्निरक्षण (SIR) अभियान 2026 को लेकर BLO – BLA 2 की प्रथम बैठक एवं पाठशाला में सिंदरी नगर के अंतर्गत सभी 56 बूथों में कांग्रेस पार्टी के BLA-2 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । सभी कार्यकर्ता अपने अपने मतदान केंद्रों में उपस्थित रहें एवं इस बैठक में शारिक हुए। धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एवं सिंदरी विधानसभा प्रभारी नवनीत नीरज इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित होकर सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण किया जिसमें उनके साथ सिंदरी नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज बिहारी यादव भी उपस्थित रहें । इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी द्वारा सभी BLA 2 साथियों को सूचित एवं निर्देशित किया गया कि हर हाल हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि सभी वैध मतदाताओं का पंजीकरण जाए एवं इस हेतु संबंधित BLO एवं मतदाताओं का सहयोग करना है । मौके पर कांग्रेस पार्टी के BLA -2 पूर्णेन्दु सिंह, राहुल राज, सुखदेव हांसदा, मनोज घोष, अजय सिंह, विदेशी सिंह, अखिलेश्वर राय, रवि कुमार रजक, नकुल वर्मा, संतोष सिंह, राजेश पासवान, नारद यादव, सतेंद्र सिंह, आनंद बांसफोर, जय किशन तिवारी, आशीष मंडल, ललन ठाकुर समेत सभी 56 BLA 2 अपने अपने मतदान केंद्रों में उपस्थित थें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000