वोटर जागरुकता अभियान आयुष फाउंडेशन के द्वारा किया गया धनबाद। 

वोटर जागरुकता अभियान आयुष फाउंडेशन के द्वारा किया गया धनबाद।

आयुष फाउंडेशन धनबाद का मतदान जागरुकता अभियान बुद्धबार को आयुष फाउंडेशन धनबाद ने सरायढेला स्तिथ अपने ऑफिस में मतदान जागरुकता अभियान किया। मुख्य अतिथि झारखंड की चुनाव आइकन स्वेता किन्नर थी। आयुष फाउंडेशन धनबाद द्वारा संचालित सूई धागा सिलाई प्रशिक्षण की करीब 35 स्टूडेंट्स सह संस्था के सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वेता को अंगवस्त्र से सम्मानित कर किया गया। उपस्थित लोगों में पहली बार वोट करने वाले युवा वर्ग से भी लोग थे। ई वी एम मशीन के मॉडल द्वारा वोट कैसे दे, इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। स्वेता ने कहा सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि हम अपने पसंद और सही प्रत्याशी को चुन सकें। वोट पर सभी का एक समान अधिकार है, जिसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए, ताकि सही प्रत्याशी को जिताया जा सके। सभी स्टूडेंट्स ने स्वेता से आशीर्वाद लिया और वादा किया सभी वोट का प्रयोग करेंगे, साथ और लोगो को भी जागरूक करेंगे। मौके पर सचिव अर्पिता अग्रवाल, अध्यक्ष प्रीति चौधरी, उपाध्यक्ष गणेश शर्मा, संजोजिका रूबी मंडल , लोपा मुद्रा, शामली, गीता ,नीलम, उमा आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000