सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो का भव्य स्वागत

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो का भव्य स्वागत

धनबाद झारखंड के सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू मास्टर का दिनांक 2 नवंबर 2024को भी भव्य स्वागत किया गया। आई एम टाइप, मार्शल क्लब, अमर क्लब, एनएससी डोमगढ़ रोहराबंद, साउथ होस्टल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका जोशीला स्वागत हुआ।

इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने झंडा पर तीन तारा क्रमांक संख्या 5 छाप पर वोट देकर चंद्रदेव महतो को सिंदरी से विधायक बनाने और झारखंड विधानसभा में भेजने का संकल्प लिया। यह स्वागत झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए इंडिया महागठबंधन की तैयारियों को दर्शाता है।

चंद्रदेव महतो की उम्मीदवारी सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकती है, और उनके समर्थकों का जोशीला स्वागत उनकी जीत की उम्मीद को बढ़ाता है। यह स्वागत सिंदरी के लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है, जो चंद्रदेव महतो की नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना में विश्वास रखते हैं।
इसी क्रम में सैकड़ो लोग महागठबंधन के प्रत्याशी के ऊपर विश्वास रखते हुए उनके साथ शामिल हुए l मौके पर महागठबंधन की सभी कार्यकर्ता ,नेता मौजूद रहे

वहीं दूसरी ओर सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो ने ढोकरा मनियाडी , बेलगारिया , केरबारी,मोको आदि क्षेत्रों में लोगों से मिलकर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी चंद्रदेव महतो को क्रमांक संख्या 5 पर झंडे पर तीन तारा छाप पर वोट देकर विजय बनाने का अपील किए l

चन्द्रदेव महतो के स्वागत और आमजन मिलन समारोह मे निम्न ने भागिदारी लिए:-
सुरेश प्रसाद, कृष्णा महतो, विमल रमानी रोहित महतो, मंगल महतो अजय कुमार, कौशल सिंह, मुन्ना मुखिया, दिलीप मिश्रा, राहुल राज कांग्रेस प्रतिनिधि रामू मंडल, अशोक महतो जे एम एम और मुनेश्वर यादव के साथ अन्य साथी संजू वर्मा, अजीत मंडल, जितेन्द्र शर्मा,विजय रजक, जितू सिंह, छोटन चटर्जी, मिथुन मंडल सहित सैकङो कार्यकर्ता उपस्थित रहे, बिरजू सिंह, अरविंद साहू, राजाराम रजक, जीतू सिंह, दरोगी सिंह, इत्यादि लोग थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000