झारखंड में अगले तीन दिन में शीतलहर का प्रकोप*

*झारखंड में अगले तीन दिन में शीतलहर का प्रकोप*

झारखंड का पारा दिन-प्रतिदिन गिरता ही जा रहा है। इससे ठंड में लगातार बढ़ोतरी हो गयी है। अगले तीन दिनों तक राज्य में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार 13, 14 और 15 दिसम्बर को शीतलहरी का प्रकोप रहने की सम्भावना है। राज्य के 10 जिलों में शीतलहरी का प्रकोप रहेगा। इसका असर राज्य के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में देखने को मिलेगा। वहीं उत्तरी पछुआ हवा चलने से और अधिक कनकनी बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे के दौरान 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आयी है। रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सबसे न्यूनतम तापमान गढ़वा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।रांची मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने गुरुवार को बताया कि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आयेगी। इस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह में कोहरा

दुमका से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर हेमंत स्वर्णकार की रिपोर्ट

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000