फ्यूचर इनकम जनरेशन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का सुभारम्भ सेल के अधिकारीयों के द्वारा हुआ 

फ्यूचर इनकम जनरेशन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का सुभारम्भ सेल के अधिकारीयों के द्वारा हुआ

*सेल के सीएसआर फण्ड द्वारा 153 बच्चों एवं बच्चियों को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा।*

धनबाद। सेल कॉलिंरीज डिवीज़न, चासनाला के सीएसआर विभाग की ओर से “फ्यूचर इनकम जनरेशन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाना है।

उद्घाटन समारोह में सेल कॉलिंरीज रामनगर के महाप्रबंधक (जीएम) जसीम अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सेल चासनाला डिवीजन के उपमहाप्रबंधक (डीजीएम) लवण टिकेदार, डिप्टी मैनेजर बिभास मिश्रा तथा सेल फाइनेंस डिपार्टमेंट से संपा भट्टाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सिंदरी से अथिति सह अभिभावक व समाजसेवी रंजीत कुमार कार्यक्रम में सिरकत की, साथ ही कार्यक्रम के उदेश्य से बच्चों को रूबरू करवाया। इसके अलावा रोशन सिंह, दशरत रवानी, संदीप कुमार, सौरभ सिंह आदि लोगों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कीं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्रों को हुनर और कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और वोकल फॉर लोकल की दिशा में प्रयास करने का संदेश दिया।

महेंद्रा के झारखण्ड हेड रोशन ने सेल के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण का लाभ सेल के अंतर्गत आनेवाली तासरा प्रॉजेक्ट, चासनाला, बाघमारा चिटाहीधाम के नजदीक सीएसआर फण्ड से हो रहा है, जिसका लाभ सैकड़ों बच्चे लगातार ले रहे हैँ।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को सेल कॉलिंरीज डिवीज़न द्वारा दो माह की अवधि का आवासीय प्रशिक्षण (रेजिडेंशियल ट्रेनिंग) प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागियों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

सेल की यह पहल क्षेत्र के युवाओं को नए अवसरों से जोड़ने, उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000