मिशन शक्ति फेज 05: एरा यूनिवर्सिटी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

मिशन शक्ति फेज 05: एरा यूनिवर्सिटी में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

-डीसीपी पश्चिम समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को किया जागरूक

– गुड टच और बैड टच समेत साइबर अपराध के बारे में छात्राओं को किया गया जागरूक

-सिविल डिफेंस और सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ। एरा यूनिवर्सिटी एण्ड मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं और महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिला अपराध, साइबर अपराध, गुड टच और बैड टच समेत अन्य कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सिविल डिफेंस और सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक मिशन शक्ति फेज-05 के तहत पुलिस कमिश्नरेट के जोनवार सभी थाना क्षेत्र में पुलिस अफसर संबंधित स्कूल कालेजों में जाकर मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। मिशन शक्ति का उद्देश्य साइबर अपराध, महिला अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108 समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। इस अवसर पर एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं और छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डीसीपी महिला अपराध एवं बाल अपराध सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने का उद्देश्य आत्मसुरक्षा और आत्म सम्मान दिलाना है। ताकि महिलाएं भयमुक्त होकर समाज में योगदान देते हुए जीवन यापन कर सके। वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद एसडीएम चित्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सजग बनाना है। छात्राओं को बिना डरे हुए शोषण के प्रति जागरूक सजग रहने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने महिला अपराधों पर सजग रहने के बारे में विस्तार से छात्राओं को जागरूक करने के साथ ही महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अमीनाबाद कोतवाली में तैनात महिला उप निरीक्षक ने किया। उन्होंने महिला संबंधित सरकारी योजनाओं को महिला अधिकार के बारे में विस्तार से छात्राओं को जानकारी दी। वहीं ठाकुरगंज कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी शिखा श्रीवास्तव ने साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग कर शोषण और उससे बचाव के उपाय के बारे में छात्राओं को जागरूक किया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिमी जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी चौक, ठाकुरगंज प्रभारी निरीक्षक, कालेज की नर्सिंग विभाग की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. प्रिसिल्ला सैमसन, कालेज स्टाफ, सिविल डिफेस कार्यकर्ता, सामाज सेवी महिलाएं और छात्राएं मौजूद रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000