कोल कारोबारी एल बी सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, कुल 18 स्थानों पर दबिश

धनबाद में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई*

कोल कारोबारी एल बी सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, कुल 18 स्थानों पर दबिश

झरिया : कोयला राजधानी धनबाद में गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी और समन्वित कार्रवाई को अंजाम दिया। कोल कारोबारी एल.बी. सिंह के शिमलाबहाल स्थित आवास सहित उनसे जुड़े कई ठिकानों पर तड़के ही ईडी की टीमों ने दस्तक दी। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कोयला कारोबार से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच को लेकर की जा रही है। ईडी की टीम एक साथ धनबाद के देव विला क्षेत्र सहित कुल 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में बीसीसीएल के कुछ अधिकारियों के ठिकाने भी शामिल हैं। शहर के कई इलाकों में केंद्रीय एजेंसी की इस रेड से हलचल मची हुई है।
ईडी की टीमें दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच के साथ-साथ संदिग्ध लेनदेन और संपत्तियों का ब्योरा भी खंगाल रही हैं। कार्रवाई जारी है, और छापेमारी से जुड़े और भी अपडेट सामने आने की संभावना है। ED. के सूत्र ने बताया धनबाद जिला के विभिन्न
पुलिस अधिकारी के ऊपर भी ED. का छपा पड़ेगा
क्योंकि अवैध कोयला का रिश्वत इन लोगों का पास
भी बहुत ही सारा मात्रा में है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000