सिंदरी। डीएसपी कार्यालय में देश के 79 वां स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षा संस्थानों ,बैंकों, पुलिस कार्यालयों, सहित सार्वजनिक स्थलों पर समारोह पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

सिंदरी। डीएसपी कार्यालय में देश के 79 वां स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी, गैर सरकारी, शिक्षा संस्थानों ,बैंकों, पुलिस कार्यालयों, सहित सार्वजनिक स्थलों पर समारोह पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

एफसीआईएल सिंदरी यूनिट द्वारा कल्याण केंद्र मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का आयोजन किया गया। एफसीआईएल ओएसडी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एफसीआईएल प्रबंधन एमनेस्टी स्कीम के तहत कुछ बदलाव के साथ पुनः आवास के आवेदन के लिए नोटिस जारी करेगी। साथ ही एफसीआईएल के बंद अस्पताल को खोलने के लिए पुनः कार्यवाही करने की बात कही। स्वतंत्रता दिवस परेड में निजी सुरक्षा गार्ड, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नृत्य द्वारा देशभक्ति के गीत पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

हर्ल प्रशासनिक भवन परिसर में एच यू आर एल बिजनेस युनिट प्रमुख गौतम माजी द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । अपने संबोधन पर उन्होंने कहा कि कारखाने से 30 लाख मैट्रिक टन यूरिया का उत्पादन कर देश के नौ राज्यों के कृषि क्षेत्र में उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य चिकित्सा के साथ सी एस आर फंड से सिंदरी आवासीय कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट लगवाने के लिए डीएमसी धनबाद के साथ एम ओ यू होने की जानकारी दी गई।

 

*प्रशासनिक कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन*

सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ अभिषेक कुमार सत्यम ,बलियापुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास, अंचल अधिकारी मुरारी नायक,सिंदरी थाने में प्रभारी संजय कुमार, बलियापुर थाना में थाना प्रभारी आशीष भारती, पाथर्डी थाना में थाना प्रभारी अंशु कुमार, गौशाला ओपी में थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने थाना परिसर में ध्वजारोहण किया।

बी आई टी सिंदरी के निदेशक पंकज राय, सिंदरी महाविद्यालय सिंदरी प्राचार्य कमलाकांत पाठक,सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी, डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी में ध्वजारोहण किया गया।

इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस,राजद, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कार्यालय सिंदरी, लोक जनशक्ति पार्टी एवं जनता मजदूर संघ कार्यालय रोहड़ाबांध सिंदरी में ध्वजारोहण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000