मोहलबनी में दामोदर नदी के तेज धार में बही संध्या कुमारी का शव पांचवे दिन गौशाला स्थित टासरा घाट से बरामद, 

मोहलबनी में दामोदर नदी के तेज धार में बही संध्या कुमारी का शव पांचवे दिन गौशाला स्थित टासरा घाट से बरामद,

सिंदरी, बीते गुरुवार को मोहलबनी में दामोदर नदी के तेज धार में बही 12 वर्षीय संध्या कुमारी का शव पांचवे दिन सोमवार को बंद पांच नंबर बालू बंकर के निकट टासरा घाट में झाडीयों में फंसा मिला। दामोदर नदी के टासरा घाट के निकट शव की सूचना पर गौशाला ओ पी पुलिस पहुचीं और संध्या के परिजनों को शव के शिनाख्त के लिए सूचना दिया। मृतक का भाई रोहित कुमार ने शव की शिनाख्त अपनी बहन संध्या कुमारी के रुप में किया।

गौशाला ओ पी के एएसआई सत्यानंद कुमार ने बताया कि पांच दिनो तक पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह गल कर विकृत हो गया है और शव से भयानक रुप से दुर्गंध निकल रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम एम सी एच धनबाद भेज दिया है।

ज्ञातव्य है कि गुरुवार को मोहलबनी में दामोदर नदी के तेज प्रवाह में पांच लड़किया बह गई थी। इनमें तीन लडकियों को स्थानीय लोगों ने तत्काल बचा लिया। चौथी लड़की रुक्मिणी का शव एक घंटा बाद निकाल लिया गया था को स्थानीय गोताखोरों ने दामोदर नदी से निकाला था। संध्या कुमारी का शव पांचवे दिन सोमवार को बरामद हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000