पाँचवें दिन गौशाला ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी में मिला संध्या का शव

पाँचवें दिन गौशाला ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी में मिला संध्या का शव

सिंदरी । सोमवार की दोपहर गौशाला ओपी क्षेत्र अंतर्गत बंद पाँच नंबर बालू बंकर के निकट टासरा घाट पर भौंरा की 12 वर्षीय बच्ची संध्या कुमारी का शव दामोदर नदी के बीच स्थित बालू और झाड़ियों में फँसा मिला। शव की सूचना पर पहुँची गौशाला ओपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए परिजनों को सूचना दी। मृतका संध्या के भाई रोहित ने कपड़ों से शव की पहचान की। परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया है। गौशाला ओपी प्रभार प्रभारी सत्यानंद कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त परिजनों ने कर ली है। पाँच दिनों तक पानी में रहने के कारण संध्या का शव पूरी तरह गल कर विकृत हो गया है और शव से भयंकर दुर्गंध निकल रही है। शव को जप्त करने के लिए सुदामडीह पुलिस भी पहुँच चुकी थी। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एस एन एम एम सी एच भेज दिया है।

बताते चलें कि गुरुवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र में दामोदर नदी में नहाने गई पाँच बच्चियाँ नदी के तेज बहाव में बह गई थीं। स्थानीय लोगों ने इनमें से तीन बच्चियों को सकुशल बचा लिया था। वहीं रुक्मिणी कुमारी का शव बिरसा पुल के पास से स्थानीय गोताखोरों ने निकाल लिया था और संध्या तेज बहाव की चपेट में आकर गुमशुदा हो गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000