अदानी एसीसी सिंदरी सिमेंट प्लांट में ट्रेन के बॉगी पर गिरा कन्वेयर बेल्ट* 

*अदानी एसीसी सिंदरी सिमेंट प्लांट में ट्रेन के बॉगी पर गिरा कन्वेयर बेल्ट*

सिंदरी । अदानी एसीसी सिंदरी सिमेंट प्लांट में गुरुवार की दोपहर लगभग दो बजे बड़ी घटना घट गई। इस घटना में पिसी हुई सिमेंट को लेकर जा रही कन्वेयर बेल्ट भर भराकर क्लिंकर लोड ट्रेन के बोगी पर गिर गई। घटना लंच के समय होने के कारण वहाँ कोई मजदूर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग दो बजे वी आर एम 2 और वी आर एम 3 के पिसे हुए सिमेंट को लेकर नये पैकिंग प्लांट की ओर जा रही कन्वेयर बेल्ट टूटकर गिर गई। चार फीट चौड़ा कन्वेयर बेल्ट हमेशा लगभग 18 टन सिमेंट लोड कर ढोती है। लोगों ने बताया कि कई वर्ष पहले बने कन्वेयर बेल्ट पर अतिरिक्त जमा हुए सीमेंट की सफाई नहीं होने और संरचना कमजोर होने के कारण यह घटना घटी है। सूचना के अनुसार अदानी एसीसी सीमेंट प्लांट की पूरी प्रबंधकीय टीम ने लगभग दो घंटे में कन्वेयर बेल्ट से गिरे मलबे के कुछ हिस्सों को हटा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। घटना में क्लिंकर लोड कर प्लांट में प्रवेश कर खड़ी मालगाड़ी का एक डब्बा क्षतिग्रस्त हो गया है। अदानी एसीसी सिमेंट सिंदरी प्रबंधक ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

*घटना के बाद पूरे एसीसी प्लांट की बत्ती हुई गुल*

 

मजदूरों ने बताया कि इस कन्वेयर बेल्ट के बगल से कई केबल कंपनी के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति करते हैं। घटना में कन्वेयर बेल्ट के टूटकर गिर जाने से केबल भी अलग हो गए। इससे पूरे कंपनी की बत्ती गुल हो गई।

*लंच के समय हुई घटना में कोई हताहत नहीं*

मजदूरों ने बताया कि घटना दोपहर के लंच के समय हुई थी। वहीं दूसरी ओर प्लांट के कुछ मजदूर प्लांट परिसर में रखे भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति विसर्जन में गए हुए थे। इसलिए किसी के हताहत होने की घटना नहीं हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000