दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा यातायात नियंत्रण को लेकर एनसीसी के कैडेट करेंगे वोलेंटियर

जिला जनसम्पर्क कार्यालय धनबाद दिनांक- 26 सितंबर 2025 प्रेस विज्ञप्ति संख्या-801

दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा यातायात नियंत्रण को लेकर एनसीसी के कैडेट करेंगे वोलेंटियर

आज दिनांक 26 सितंबर 2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर ग्रामीण एसपी, एनसीसी के कमांडेंट तथा एसडीएम के साथ समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने एनसीसी के पदाधिकारी से दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर संध्या के समय से एनसीसी के कैडेट द्वारा वोलेंटियर करने हेतु चर्चा की। उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए एनसीसी कैडेट वॉलेंटियर के रूप में काम करेंगे। एनसीसी के कैडेट शहर के विभिन्न पंडालों, यातायात सिग्नलों पर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सहायता और नागरिक प्रशासन को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि वोलेंटियर करने वाले सभी एनसीसी के कैडेट को बेहतर कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उ

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000