झरिया आज 11 अक्टूबर 2025 लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वावधान में कतरास मोड झरिया स्थित लोकनायक

झरिया आज 11 अक्टूबर 2025 लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वावधान में कतरास मोड झरिया स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा स्थल पर उनकी 123 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई ।सर्वप्रथम उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता सुखलाल पंसारी गंगाशरण शर्मा एवं श्यामसुंदर स्वर्णकार ने माल्यार्पण किया उपरोक्त चारों लोग आपातकाल में जेल में डी आई आर मिसा में बंद थे । कार्यकर्म के मुख्यअतिथि लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिश कुमार जोशी ने कहा कि आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण के साथ साथ नानाजी देशमुख की भी 109 वी जयंती है ।पटना के डी एम रहे विजय शंकर दुबे ने अपनी पुस्तक में लिखा है उनके ऊपर कांग्रेस के सत्ताधारी लोगों का दवाब था कि जयप्रकाश नारायण के सर पर लाठी से प्रहार कर उनको गंभीर चोट पहुंचाई जाय लेकिन उस जुलूस में जे पी के साथ चल रहे नानाजी देशमुख ने अपने हाथ की कलाई से उस लाठी के प्रहार को रोक लिया था उनका हाथ टूट गया था ।श्री जोशी ने कहा जिस कांग्रेस ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण सहित सभी विरोधी दल के नेता पत्रकारों बुद्धिजीवियों को आपातकाल में जेल में भेजा यातनाएं दी उस कांग्रेस की गोद में आज संपूर्ण क्रांति आंदोलन से पैदा हुवे नेता उनकी गोद में जा बैठे है जिस भ्रष्टाचार मिटाने के लिए आंदोलन हुआ और सता पाओट करने के बाद वहीं नेता को भ्रष्ट आचरण चारा चोरी में सजा मिली है सजायाफ्ता लोग आज फिर से भ्रष्ट कांग्रेस से हाथ मिला रहे है ।हम सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन हेतु आज भी प्रयासरत है ।भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यासमिती राजकुमार अग्रवाल,महाबीर पासवान,श्रीराम यादव,विरेन्द्र शर्मा,बलदेव पाण्डेय,विष्णु त्रिपाठी,अवधेश साव,भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष अशोक प्रसाद बर्णवाल,बनर्जी,राजेन्द्र साव,मुन्ना पाण्डेय,दिलीप रवानी,अजय वर्मा,लक्ष्मी नारायण जयसवाल,प्रीतम शर्मा,लल्लू झा,मृत्युंजय कुमार,धारण बाहरी,दिलीप भारती,सुरज कुमार बर्णवाल,अशोक प्रसाद,

कार्यकर्म का आयोजन कर्ता:- सुदर्शन कुमार बर्णवाल भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000