सिंदरी  रोहडाबांध स्थित दूध स्टाल पर बवाल को शांत करने पहुंचे सिंदरी थाना प्रभारी से उलझे दोनो युवक फरार

सिंदरी  रोहडाबांध स्थित दूध स्टाल पर बवाल को शांत करने पहुंचे सिंदरी थाना प्रभारी से उलझे दोनो युवक फरार

सिंदरी रविवार देर रात लगभग 11.30 बजे दुकान के भाडे के विवाद को लेकर दुध स्टाल के संचालक मनोज पंडित को सुशील दूबे और अजीत चौधरी पिटाई कर रहे थे । उसी समय गश्ति से शहरपुरा बाजार से लौट रहे सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दूध स्टाल पर हंगामा होते देखा । थाना प्रभारी ने गाडी रोककर बवाल शांत करने के नियत से सुशील दूबे और अजीत चौधरी को डांट लगाई । दोनो हमलावर युवक थाना प्रभारी से उलझ गए । वहां एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा भी कि थाना प्रभारी हैं ।.उन दोनो ने अनसुनी की और धक्का मुक्की में थाना प्रभारी की वर्दी भी फट गई । इसी दौरान सूचना मिलते ही सिंदरी थाना से पुलिस बल आ पहुंचा । पुलिस बल के पहुचते ही दोनो हमलावर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए । थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दोनो हमलावरों सुशील दूबे और अजीत चौधरी के खिलाफ पुलीस ने सरकारी काम में बाधा डालने . ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी के साथ उलझनै .वर्दी फाड देने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है ।.और दूध स्टाल के संचालक मनोज पंडित के साथ मारपीट करने सहि त छिनतई और अन्य धाराओ में मामला दर्ज किया गया है ।
सूचनानुसार दोनो हसलावर सुशील दूबे और अजीत चौधरी जैप.और सी आर पी एफ में काम करते हैं । और दोनो ने घटना के समय शराब पी रखी थी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000