नवडीहा पंचायत में मैरिज हॉल का विधायक उमाकांत रजक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, लोगो को मिलेगी सुबिधा

चंदनक्यारी से जावेद अख्तर

नवडीहा पंचायत में मैरिज हॉल का विधायक उमाकांत रजक ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन, लोगो को मिलेगी सुबिधा

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत में शनिवार को खुशी मैरिज हॉल का चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किये।इससे पूर्व खुशी मैरिज हॉल के संचालक जाकिर अंसारी और सिराज अंसारी ने विधायक उमाकांत रजक, ओ पी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अनवर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य मो हासिम अंसारी, पंचायत समिति सदस्य विभीषण केवट, समेत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वगत किया है। और सभी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर खुशी मैरिज हॉल का उद्घाटन किया विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि क्षेत्र में खुशी मैरिज हॉल खुल जाने से यहाँ के ग्रामीणों को सुबिधा होगी।अब किसी भी भव्य समारोह के लिए यहाँ के ग्रामीणों को शहर नही जाना होगा।अब नवडीहा पंचायत में मैरिज हॉल खुले जाने के बाद यहां के ग्रामीणों में खुशी है।इस उद्घाटन कार्यक्रम में समाजसेवी अब्दुल बारीक अंसारी, इसाक अंसारी बैद्यनाथ माहथा, शरीफ अंसारी, के अलावा कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000