दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद, कई चोरी कांडों का खुलासा : सीटी एसपी

दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद, कई चोरी कांडों का खुलासा : सीटी एसपी

बलियापुर। गुरुवार को बलियापुर थाना परिसर में प्रेस वार्ता की गई जिसमें मुख्य रूप से घनबाद सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष सत्यम सिंदरी अंचल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार एवं बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार शामिल हुए। बलियापुर थाना में लगातार हो रही चोरी की घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता का खुलासा करते हए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों चोरों के पास से जेवरात, लैपटॉप, मोबाइल, डील मशीन सहित अन्य चोरी की गई सामानों को बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए धनबाद क सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने बलियापुर थाना में मीडिया को दी।

इन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सिटी एसपी नेबताया कि बलियापुर थाना क्षेत्र के आमटाल में 1 सितम्बर की रात चंडी चरण चटजीं के घर से अज्ञात चोरों ने सोने के गहने मोबाइल, 50 हजार हपये नगद, गाडी की चाबी, वोटर कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार होने में सफल रहे थे। भुक्त भोगी ने इसकी लिखत शिकायत बलियापुर थाना में दर्ज कराई थी। इसके बाद बलियापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान लोकेशन के आधार पर पुलिस ने झरिया के बालू गद्दा का रहने वाला बादल महतो और बेलगडिया कॉलोनी का ललन मंडल उर्फ लाला को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो दोनों टूटगए और चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

इस दौरान पुलिसिया पूछताछ में दोनो ने इसके अलावा झरिया, बोरागढ़ और जोरापोखर थाना क्षेत्र में हुई अन्य चोरी

की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता बतलाई। पुलिस ने बताया कि दोनों पेशेवर चोर हैं और इनके खिलाफ झरिया,

जोरापोखर,तिसरा और बलियापुर थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनकी गिरफ्तारी से कुल छह चोरी कांडों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बरामद वसतुओ को जप्त कर न्यायिक कारंवाई की प्रकिया शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000