राँगामाटी में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई के परिवार ने की छोटे से मारपीट, दो घायल

राँगामाटी में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई के परिवार ने की छोटे से मारपीट, दो घायल

सिंदरी । बलियापुर थाना अंतर्गत सिंदरी के राँगामाटी पुराना आरा मशीन के नजदीक प्राइवेट आवास में गुरुवार को जमीनी विवाद ने खूनी रंग ले लिया। इस घटना में बसंत शर्मा, उनकी पत्नी कांति शर्मा का सिर फट गया है और बसंत शर्मा की पुत्री खुशबू को अंदरूनी चोटें आईं हैं। हालांकि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है।
इसका आरोप लगाते हुए घायल छोटे भाई बसंत शर्मा की पुत्री खुशबू मुक्ता शर्मा ने बलियापुर पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई है। खुशबू ने लिखित शिकायत में अपने पिता बसंत शर्मा के बड़े भाई हेमंत शर्मा, हेमंत शर्मा के पुत्र कृष्णा, पुत्री पुष्पा शर्मा और उनके पति मनोज शर्मा पर जमीनी विवाद में घर में घुसकर लाठी डंडे और लात घूसे से प्रहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इन लोगों द्वारा उनके पिता बसंत शर्मा, माँ कांति शर्मा और स्वयं खुशबू पर जान से मारने की नियत से हमला कर घायल करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस घटना में उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई हैं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी बड़े चाचा और उनके परिवार के साथ माननीय न्यायालय में इस विवाद का मामला चल रहा है। बसंत शर्मा के पुत्र अभिषेक ने दूरभाष पर बताया कि घायलों का इलाज धनबाद स्थित एस एन एम एम सी एच में चल रहा है।
बलियापुर थाना प्रभार प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत दर्ज हुई है और घायलों का इलाज चल रहा है। जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000