बीसीसीएल अधिकारी लोग कर रहे हैं मनमर्जी ग्रामीन हुए परेशान

बीसीसीएल अधिकारी लोग कर रहे हैं मनमर्जी ग्रामीन हुए परेशान
6 नवंबर 2025 को दिन गुरुवार रैयतों के द्वारा
बीसीसीएल के सुदामडीह एएसपी कोलियरी पैच दो में आउट सोसिंग के बीच पड़े सुदामडीह थाना बस्ती के ग्रामीणों का गैस रिसाव से लोगों का दम घुट रहा है वही हैवी ब्लास्टिंग से घरों में दरारें पड़ गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका
बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बीसीकेयू के बैनर तले सुदामडीह 5 नम्बर न्यू रेलवे साइडिंग का चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन व प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की । एवं धरना पर बैठ गए हैं।
आंदोलन का नेतृत्व करते हुए यूनियन के संयुक्त सचिव गौतम कुमार रवानी ने मीडिया के सामने अपने बातों को रखा कहा कि एएसपी कोलियरी सुदामडीह फायर पैच 2 के बीच में अग्नि प्रभावित क्षेत्र सुदामडीह थाना बस्ती के ग्रामीणों को पुनर्वास करने की माँग को लेकर ई जे एरिया महाप्रबंधक, एएसपी कोलियरी परियोजना पदाधिकारी को बार बार पत्र प्रेषित किया गया है। परन्तु प्रबंधन द्वारा बराबर टाल मटोल की नीति अपनाई जा रही है। जबकि थाना बस्ती के ग्रामीणों के घरों में ब्लास्टिंग से दरारें पड़ गई है। गैस रिसाव के कारण लोगों का दम घुट रहा है।
धरना प्रदर्शन के दौरान परियोजना का पदाधिकारी द्वारा आंदोलनकारी यूनियन प्रतिनिधियों से वार्ता की गई। परंतु वह नहीं माने। जिसके बाद शुक्रवार को 11 बजे ई जे एरिया महाप्रबंधक से वार्ता करने के लिए तिथि निर्धारित किया गया। जिसके बाद धरना प्रदर्शन वापस ले लिया गया।पाथरडीह से जोशी न्यूज़ रिपोर्टर मुजाहिद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000