धनबाद उपायुक्त ने दिलाई झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ

धनबाद उपायुक्त ने दिलाई झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने सभी को झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य के सतत विकास और प्रगति के लिए झारखंड के सभी निवासी प्रयत्नशील रहें।

उपायुक्त ने कहा कि झारखंड निर्माण के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण, सुंदर और समृद्ध झारखंड हम सबको गौरवान्वित करता है। यहां के महान और संघर्षील पूर्वजों से समृद्ध संस्कृति, भाषा और सभ्यता हम सबको विरासत में मिली है। इसलिए इसको संरक्षित करना झारखंड के हर नागरिक का दायित्व है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000