ज्ञान विज्ञान समिति सिंदरी नगर कमेटी की और से तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया

सिंदरी 16 नवंबर, ज्ञान विज्ञान समिति सिंदरी नगर कमेटी की और से तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रथम दिन 14 नवंबर को पंडित नेहरू की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्र निर्माण के लिए उनके योगदान को याद किया गया। दूसरे दिन 15 नवंबर को ज्ञान विज्ञान के साथियों के द्वारा बिरसा मुंडा जयंती पर समूह चर्चा किया गया तथा तीसरे दिन आज 16 नवंबर को समापन समारोह में बच्चों के बीच चित्र प्रतियोगिता और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता किया गया और सभी बच्चों को पारितोषिक वितरण के साथ सम्मानित किया गया।

अंत में करतार सिंह सराभा की शहादत दिवस मनाया गया।

मुख्य अतिथि ज्ञान विज्ञान समिति की झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के वरीय प्रशिक्षक शर्मिष्ठा सेन गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह, करतार सिंह सराभा से बहुत प्रेरित थे और हमेशा उनकी तस्वीर अपनी जेब में रखते थे, उन्हें भगत सिंह बड़ा भाई समझते थे। युवा करतार सिंह सराभा का क्रांतिकारी जोश और प्रतिबद्धता इतनी प्रबल थी कि उनके आदर्श आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करते हैं। उनके बलिदान और देशभक्ति को पूरे देश में याद किया जाना चाहिए।

ज्ञान विज्ञान समिति की जिला संयुक्त सचिव तथा जनवादी महिला समिति की नेत्री रानी मिश्रा ने कहा कि करतार सिंह सराभा 1912 में सैन फ्रांसिस्को पहुँचे और 1913 में ग़दर पार्टी की स्थापना के बाद उसमें शामिल हो गए। उन्होंने ग़दर अखबार के प्रकाशन और वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। 1914 में, वे ब्रिटिश शासन के विरुद्ध विद्रोह का आयोजन करने के लिए भारत लौट आए। 1915 में पंजाब में गिरफ्तार होने पर, उन्होंने अपने मुकदमे के दौरान उल्लेखनीय साहस का परिचय दिया। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करने से इनकार कर दिया और इस बात से भी इनकार किया कि क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के विरुद्ध कोई “षड्यंत्र” रचा था, इसके बजाय उन्होंने क्रांतिकारियों के कार्यों को औपनिवेशिक शासन के लिए एक “खुली चुनौती” बताया। उन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई और 16 नवंबर 1915 को, 19 साल की उम्र में, उन्हें आज के दिन फाँसी दे दी गई।

अध्यक्षता करते हुए ज्ञान विज्ञान समिति की अध्यक्ष अनामिका ने शहीद करतार सिंह सराभा से प्रेरणा लेकर सामाजिक कार्यों में बढ़चढकर भाग लेने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम में ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य उपाध्यक्ष हेमंत कुमार जयसवाल ने सभी प्रतियोगी की धन्यवाद दिया। सिंदरी नगर सचिव मुकेश कुमार, एडवा अध्यक्ष सविता देवी, प्रफुल्ल कुमार स्वेन, अजीत मंडल, बासुमति स्वेन, प्रसन्ना कुमार, आर के मिश्रा, जगन्नाथ कुमार, गंगा देवी, रीमा यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000