जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का जयंती समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में भारत के प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी का जयंती समारोह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने की। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेस द्वारा जनों द्वारा स्वर्गीय इंदिरा गांधी के पहले चित्र पर फूलमाला अर्पित कर अपनी-अपनी श्रद्धा सुमन दी तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष की संतोष कुमार सिंह ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विश्व इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखने वाली, विश्व भर में लोह महिला कहलाए जाने वाली, सबकी आदर्श प्रेरणा स्रोत दृढ़ निश्चय ,साहस एवं अद्भुत क्षमता वाली नेत्रीथी।

इंदिरा गांधी केवल एक राजनीतिक व्यक्तित्व नहीं थी बल्कि वह दृढ़ इच्छा शक्ति ,आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के प्रतीक थी उनकी जयंती के अवसर पर आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा लेने की जरूरत है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भोलाराम जी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी राष्ट्र की एकता, आत्मनिर्भरता और सशक्त भारत के निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

व्यापार प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रभात सुरूलिया ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की कम निष्ठा, नेतृत्व और आदित्य राष्ट्र निष्ठा आज भी हर भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में सर्वश्री मंटु दास, राजू दास, भोलाराम बृजनंदन प्रसाद मोहम्मद कयुम खान,इम्मितयाज अली, संतोष चौधरी सत्यानंद पांडे आशीष सिंह मंटू कुमार दास राजू दास रमेश राय बंटी दास अनूप कुमार पांडे करण दुबे राजू पांडे मृत्युंजय कुमार सिंह गंगा वाल्मीकि मनोज हाडी अरविंद कुमार सैनी गोपाल कृष्ण चौधरी अनमोल सिंह संजय कुमार जय मंगल यादव अभयकांत चौधरी मधुसूदन पंडित योगेश रजक मजीद अंसारी प्रदीप मुर्मू कालीचरण दास मधुसूदन सिंह चौधरी इत्यादि प्रमुख थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000