कांड्रा बाजार मजदूर हाई स्कूल के नाइंथ क्लास के पीछे गुल्लर का पैर में लटका हुआ मिला रिशु का सब।

कांड्रा बाजार मजदूर हाई स्कूल के नाइंथ क्लास के पीछे गुल्लर का पैर में लटका हुआ मिला रिशु का सब।

राजकीय मजदूर उच्च विद्यालय कांडरा परिसर में नवमी कक्षा के भवन के पीछे पेड से लटकता एक छात्र का शव पाए जाने से सनसनी,
सिंदरी,
राजकीय मजदूर उच्च विद्यालय कांडरा के नवमी कक्षा भवन के पीछे एक पेड़ से लटकता हुआ एक छात्र का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई है। छात्र की शिनाख्त रंजीत पासवान का पुत्र 14 वर्षीय रिषु पासवान के रुप में हुई है। मृतक रिषु मध्य विद्यालय कांड्रा के आठवीं का छात्र था। कांडरा बाजार के निकट स्थित बीसीसीएल कालोनी के एक आवास में परिवार के साथ रहता था। घटना के संबंध में पडोस के एक युवक बापी बाउरी ने बताया कि वह दिन लगभग दस बजे शौच के लिए झाडियों में गया था। उसी दौरान एक पेड़ में गमला के सहारे रिषु को लटकता हुआ देखा। बापी भागता हुआ राजकीय उच्च विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर प्राचार्य अमित कुमार विद्यालय के अन्य शिक्षकों के साथ पहुंचे और गौशाला ओ पी को सूचना दी। देखते ही देखते घटना की खबर पाकर काफी भीड़ जुट गई।गौशाला ओ पी प्रभारी रवि सिंह सदल बल पहुंच गए और छानबीन शुरु कर दी। रिषु के पिता रंजीत पासवान हैदराबाद में दैनिक मजदूरी का काम करता है। रिषु के मौत की सूचना पाकर वह वापस अपने घर लौट रहे है।
मृतक दो बहन और एक भाई था। बड़ी बहन दिव्या स्नातक की छात्रा है। वही छोटी बहन रिया पटना में पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा कर रही है।
गौशाला ओ पी प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने डांट फटकार की बात बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम एम सी एच धनबाद भेज दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000