बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह पांच नंबर साइडिंग में कार्यरत लगभग 50 ठेका मजदूरों को बीते पांच

बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह पांच नंबर साइडिंग में कार्यरत लगभग 50 ठेका मजदूरों को बीते पांच

माह से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने से मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मजदूरों की इस गंभीर समस्या के समाधान एवं उनके समर्थन में आज सिंदरी के माननीय विधायक श्री चंद्रदेव महतो सुदामडीह पांच नंबर साइडिंग पहुंचे।

मौके पर विधायक श्री महतो ने मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बीसीसीएल प्रबंधन व संबंधित ठेका कंपनी की मनमानी पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हक और मेहनत की कमाई को रोकना सरासर अन्याय है और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की तथा चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मजदूरों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000