तेज रफ्तार ऑटो चालक ने एक और परिवार को उजाड़ा। कांड्रा बाजार।

तेज रफ्तार ऑटो चालक ने एक और परिवार को उजाड़ा। कांड्रा बाजार।

सिंदरी। ठंड के रात्री लगभग 8:30 बजे गौशाला ओपी के अंतर्गत कांड्रा बाजार के नजदीक बीसीसीएल कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार ऑटो चालक ने बाइक सवार से आगे निकलने की जल्दी में धक्का लगा, जिसके बाद ऑटो चालक बिना रुके भागता चला गया, किन्तु रात्री के अँधेरे में स्थानियों ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए गौशाला ओपी फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। उसके बाद गौशाला ओपी के लक्षमण रावत अपने दलबल के साथ पहुँच दुर्घटग्रस्त दीपक शर्मा (32 वर्ष) के जेब से मोबाइल निकालकर उसके घर फोन कर दुर्घटना की जानकारी दी। घरबालों के पहुँचने से पूर्व ही घटना की गंभीरता समझ लक्षमण रावत ने चासनाला सरकारी अस्पताल ले गए, जहाँ तत्काल मरहम पट्टी कर घटना की गंभीरता को समझ कर धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया, जहाँ डॉक्टरों ने निरिक्षण के बाद दीपक शर्मा को मृत करार दिया। जानकारी के बाद पुरे परिवार एवं ब्लाइंड स्कूल के पास का माहौल गमगीन हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक आरो पानी के सफलाई का कार्य किया करता था। अपने पीछे माँ, पिता, पत्नी एवं दो छोटे – छोटे बच्चे छोड़ गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000