डिनोबली स्कूल सिंदरी के बच्चों को ले जा रही मारुति वैन से टक्कर में अनीष की मौत

डिनोबली स्कूल सिंदरी के बच्चों को ले जा रही मारुति वैन से टक्कर में अनीष की मौत

घटना में अनीष की माँ और डिनोबली स्कूल की छात्रा भी घायल। धनबाद के । बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के समीप सिंदरी बलियापुर मुख्य मार्ग पर मारुति वैन और स्कूटी की जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक अनीष ओझा (24) की घटनास्थल पर मौत हो गई। अनीष ओझा चासनाला के के गेट के शिव मंदिर के पीछे प्राइवेट आवास निवासी प्रभाकर ओझा का इकलौता पुत्र था। मारुति वैन डिनोबली स्कूल सिंदरी के बच्चों को लेकर जा रही थी।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर डिनोबली स्कूल सिंदरी के बच्चों को लेकर मारुति वैन संख्या जे जे एच 10 बी क्यू 2425 सिंदरी से बलियापुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी हीरो डेस्टिनी वाहन संख्या जे एच 10 सी डब्ल्यू 4089 से जोरदार टक्कर हुई। इस घटना में स्कूटी चालक अनीष ओझा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठी अनीष की माँ घायल हो गई हैं और बलियापुर पुलिस ने उसे बलियापुर सीएचसी पहुँचाया। जहाँ से चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया है। स्कूटी और मारुति वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारुति वैन चालक वाहन को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था और बच्चों के मना करने के बावजूद वह स्पीड पर काबू नहीं कर पा रहा था।
इस संबंध में अनीष के पिता प्रभाकर ओझा ने बताया कि स्कूटी से अनीष ओझा अपनी माँ का धनबाद से इलाज कराकर लौट रहा था। तभी यह घटना घटी है।

डिनोबली स्कूल के पास बच्चों के परिवहन के लिए नहीं है वाहन – प्राचार्य प्रिता सोजेन

डिनोबली स्कूल सिंदरी के प्राचार्य प्रिता सोजेन ने दूरभाष पर बताया कि घटना की जानकारी है। उन्होंने कहा कि डिनोबली स्कूल सिंदरी के पास बच्चों के परिवहन के लिए कोई वाहन नहीं है। बच्चों के परिवहन के लिए अभिभावक ही वाहनों की व्यवस्था करते हैं। ऐसे में घटना में प्राइवेट नंबर का वाहन हो सकता है। वहीं स्कूली बच्चों को ले जा रहे तेज रफ्तार वाहन चालन पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
इस संबंध में बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि घटना में शामिल मारुति वैन और स्कूटी को जप्त कर लिया गया है। मृतक अनीष ओझा का शव पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जा रहा है। अनीष की माँ का इलाज एस एन एम एम सी एच धनबाद में चल रहा है। बलियापुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में घायल एक स्कूली छात्रा असर्फी अस्पताल में भर्ती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000