धनबाद।BIT सिंदरी में अवैध डीप बोरिंग, प्रशासनिक चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

धनबाद।BIT सिंदरी में अवैध डीप बोरिंग, प्रशासनिक चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल

धनबाद।

BIT सिंदरी कॉलेज परिसर के अंदर गर्ल्स हॉस्टल के समीप अवैध रूप से डीप बोरिंग कराए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस संबंध में धनबाद नगर निगम और नगर आयुक्त को सूचना दिए जाने के बावजूद बोरिंग का कार्य अब तक नहीं रोका गया है।

नियमों के अनुसार, डीप बोरिंग कराने के लिए नगर निगम से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है, चाहे बोरिंग आम जनता कराए या कोई शैक्षणिक संस्था। लेकिन आरोप है कि BIT सिंदरी कॉलेज ने इन नियमों को दरकिनार करते हुए बोरिंग कार्य शुरू कराया है और प्रशासन इस पर आंख मूंदे बैठा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई आम नागरिक बिना अनुमति के बोरिंग की गाड़ी लगाता है, तो तत्काल स्थानीय पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या नियम सिर्फ आम जनता के लिए हैं और बड़े संस्थानों के लिए अलग?

इस मामले ने नगर निगम अधिकारियों और स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन के दबाव या प्रभाव के कारण कार्रवाई करने में अधिकारी असमर्थ नजर आ रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि अवैध बोरिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अनियंत्रित डीप बोरिंग से भूजल स्तर पर गंभीर असर पड़ सकता है, जिसका खामियाजा आने वाले समय में आम लोगों को भुगतना पड़ेगा।

अब देखना यह है कि नगर निगम और जिला प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह नजरअंदाज कर दिया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000