झरिया में ओदीच्य ब्राह्मण समाज का 69वां श्रावणी उपक्रम संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नवीन यज्ञोपवीत

झरिया में ओदीच्य ब्राह्मण समाज का 69वां श्रावणी उपक्रम संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धारण किया नवीन यज्ञोपवीत
​झरिया 28 अगस्त। श्री कोलफील्ड ओदीच्य ब्राह्मण समाज की ओर से स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में रक्षाबंधन के अवसर पर 69वें श्रावणी उपक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने पुराने यज्ञोपवीत का त्याग कर नवीन यज्ञोपवीत धारण किया।
​सर्वप्रथम हेमाद्रि संकल्प किया गया जिसमें वर्ष भर में जाने-अनजाने में हुए पापों का प्रायश्चित किया गया। इसके अंतर्गत प्रकृति, पशु-पक्षी, वृक्ष, नदी, समुद्र, पर्वत एवं वन को पहुंचाए गए नुकसान, अभक्ष्य भक्षण, नशा, परनिंदा तथा किसी भी प्रकार की हिंसा के लिए क्षमा याचना की गई।
​इसके पश्चात भस्म, मृत्तिका, गोखुर की रज, फल, फूल, धान्य, स्वर्ण एवं पंचामृत से दशविधि स्नान कराया गया। पंचगव्य और गोमूत्र से शरीर की आंतरिक शुद्धि की गई। तत्पश्चात देव, ऋषि, मनुष्य और पितृ तर्पण संपन्न हुआ।
​तदोपरांत कुशा की प्रतिकृति बनाकर सप्तऋषि कश्यप, भारद्वाज, वशिष्ठ, अत्रि, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि एवं माता अरुंधति का पूजन किया गया और कलश स्थापना की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवीन यज्ञोपवीत धारण कराया गया तथा पुराने यज्ञोपवीत को विसर्जित किया गया।
​तत्पश्चात श्री गणेश, श्री विष्णु एवं भगवान शिव का षोडशोपचार पूजन किया गया। गायत्री माता के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर आरती की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
​समस्त धार्मिक कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री बद्री महाराज एवं बंटी महाराज ने संपन्न कराया। मुख्य यजमान के रूप में प्रियंक भट्ट उपस्थित थे।
​यज्ञोपवीत बदलने वालों में मुख्य रूप से अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी, बलदेव पांडे, जगदीश भट्ट, नरेश भट्ट, रमेश उपाध्याय, वैभव अग्निहोत्री, सत्यदेव पांडे, बमबम पाण्डेय, होमेंश जोशी, सुबोध पांडे एवं घनश्याम अग्निहोत्री सम्मिलित थे।
​दोपहर में गुजराती ब्राह्मण समाज धनबाद द्वारा बैंक मोड़ स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में प्रसाद भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस सामूहिक भोज में झरिया से भी बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग सपरिवार सम्मिलित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000