बांग्लादेश हिंदुओं की निर्मम हत्या पर बजरंग दल ने सिंदरी में जताया विरोध

बांग्लादेश हिंदुओं की निर्मम हत्या पर बजरंग दल ने सिंदरी में जताया विरोध

सिंदरी । सिंदरी के गौशाला बाजार में बांग्लादेश हिंदू दीप चंद्र दास की निर्मम हत्या से क्षुब्ध बजंरग दल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम बांग्लादेशी सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता काफी रोष प्रकट कर रहे थे।

पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता सोनू सिंह ने केन्द्र सरकार से बांग्लादेश सरकार पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने माँग की है कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की रक्षा भी हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार बांगलादेश में हिंदुओं को घसीटते हुए नग्नावस्था में जिंदा जला देना अमानवीय घटना है।

पुतला दहन कार्यक्रम में आनंद महतो, दुलाल महतो, करण महतो, अजय कुमार, संजय गिरी, ऋषि गिरी, संतोष सिंह, दीपक पासवान, राहुल गिरी, सोनू गिरी, सोनू सिंह, तापुष अग्रवाल, राहुल गिरी, नीरज गिरी शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000