तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में मारा धक्का, घटनास्थल पर दोनों सवारियों की मौत

तेज रफ्तार बाइक सवार ने खड़ी ट्रक में मारा धक्का, घटनास्थल पर दोनों सवारियों की मौत

झरिया। झरिया विधानसभा में पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने विधायकी में गली, नुक्कड़, चौराहा सभी जगह सड़क एवं सडक में ठोकर दिलवाया ताकि थोड़ा देर हो पर किसी भी परिजनों की मृत्यु सडक दुर्घटना में ना हो। उसके बाद अचानक सड़कों से ठोकर को हटा दिया गया, उसके बाद से लगभग दो दर्जन सडक दुर्घटना हुई, जिसमें दर्जन भर लोगों की मृत्यु दुर्घटनास्थल पर ही हो गई, कुछ लोगों को एसएनएमएमसीएच ले जाते ले जाते हो गई।
उसी क्रम में पुनः रविवार को तेज रफ्तार से अपाची 310 सीसी वाली बाइक जे एच 01 एफवाय 0878 चासनाला से झरिया के रास्ते सेवन डेज रेस्टोरेंट के सम्मुख खड़ी ट्रक जेएच 10 एक्स 3154 को स्पीड को ना संभाल पाने की स्थिति में ठोकड़ मारी, जिसके बाद दोनों की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई। स्थानियों में रवी शाव ने बताया कि दुर्घटना में मरनेवालों में एक जीतू पासवान 20 वर्षीय जेलगोड़ा सात नंबर, नजदीक दुर्गा मंदिर के समीप रहनेवाल था, वही दूसरा नुनुडीह एनबीसीसी कॉलोनी का रहनेवाला रितेश कुमार 30 वर्षीय था। दोनों के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।
स्थानियों ने कहा कि ठोकर खराब लगता था, किन्तु अब समझ में आया कि पूर्व झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने क्यों इतना सारा ठोकर बनाया था।
वही कुछ लोगों का कहना है कि क्यों नहीं डीसी आदित्य रंजन औचक चार चक्के या अन्य वहानों का पूरा पेपर जाँच करने की हिदायत सम्बंधित विभाग को देते हैँ ताकि सभी लोग सतर्क एवं सजग रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000