सिंदरी में दो चालकों के बीच मारपीट में आटो चालक चोटिल, जमकर हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा

सिंदरी में दो चालकों के बीच मारपीट में आटो चालक चोटिल, जमकर हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा

सिंदरी । सिंदरी के रोहड़ाबाँध में सवारी बैठाने को लेकर एक आटो चालक साजिद हुसैन और टोटो चालक मितन सहीस के बीच विवाद और मारपीट हो गयी। मारपीट में मोहन बाजार निवासी आटो चालक को चोट लगी और घायल हो गया। आटो चालक साजिद सिंदरी थाना में शिकायत के लिए पहुंचा। सिंदरी थाना ने उसे इंज्यूरी स्लिप दे दिया। आटो चालक साजिद हुसैन इंज्यूरी स्लिप लेकर मोहन बाजार पहुंचा और झगड़े के नाम पर कुछ लडकों को स्कार्पियो और थार पर लेकर वापस सिंदरी आया।

साजिद हुसैन के स्कार्पियो पर सवार उसके साथियों ने टोटो चालक को रोहड़ाबाँध से उठा लिया और स्कार्पियो पर ले भागे। इतने में पुलिस को टोटो चालक मितन सहिस के अपहरण की जानकारी मिली। पुलिस ने स्कार्पियो का पीछा किया। स्कार्पियो चालक पुलिस को पिछे लगा देख जयहिंद मोड़ रांगामाटी मे मितन सहिस को उतार कर भाग गये। इस बीच साजिद के साथी काले रंग की थार से सिंदरी थाना के मुंशी शैलेश कुमार को धक्का मार कर भागा। तबतक पुलिस ने वायरलेस पर अपहरण और थार का नंबर वाहन संख्या जे एच 10 सी एस 8886 सार्वजनिक कर सघन चेकिंग लगवा दिया। थार गौशाला ओपी के यहां भी सड़क अवरोधक पर धक्का मारकर गौशाला नूतनडीह बस्ती की ओर भाग निकला। सिंदरी पुलिस को थार के नूतनडीह बस्ती में होने की बात पता चली। सिंदरी पुलिस नूतनडीह बस्ती से लॉक किए गए थार को जप्त कर सिंदरी थाना लाई। पुलिस मामले की जांच में लग गयी है और स्कार्पियो का पता लगा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों गाड़ियों में कौन कौन सवार था।

इस संबंध में सिंदरी थाना प्रभारी सह निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000