झारखण्ड बचाओ संग्राम समिति ने सिंदरी बचाने का विगुल फूंका 

झारखण्ड बचाओ संग्राम समिति ने सिंदरी बचाने का विगुल फूंका

सिंदरी। झारखण्ड बचाओ संग्राम समिति के केंद्रीय अध्यक्ष कौशल सिंह के नेतृत्व में डोमगढ़ को बचाने की नहीं बल्कि सिंदरी बचाने को लेकर वार्ता हुई। कौशल सिंह के आग्रह पर धनबाद जिला सांसद प्रत्याशी सह बेरमो विधायक पत्नी अनुपमा सिंह सिंदरी पहुंची। पहुँचने के बाद दर्जनों महिला एवं कार्यकर्त्ता लोग फूल माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। वही डोमगढ़ के निवासियों ने फूल के बुके देकर डोमगढ़ को बचाने का आग्रह किया, साथ ही लोगों ने एक बार दिन में आ कर डम्पीग एरिया का भ्रमण करने का भी आग्रह किया। वही मौजूदा लोगों ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह से कहा कि डोमगढ़ नहीं सिंदरी बचाने का अभियान करें, ताकि आयोजन में सभी जगह के पीड़ित आपसे जुड़ पाएं। इस पर कौशल सिंह ने कहा कि हमलोगों का सिंदरी बचाने का ही अभियान है किन्तु धीरे – धीरे हमलोग सभी जगहों पर पहुंचेंगे। आज से मैं सिंदरी बचाने का विगुल फूंकता हुँ। इससे पूर्व भी पूर्व बेरमो विधायक स्वर्गीय राजेंद्र सिंह एवं वर्तमान विधायक अनूप सिंह का हमेशा मुझे साथ रहा है, जो अब अनुपमा जी के द्वारा लगातार प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम में डोमगढ़ सहित अन्य स्थानों के सकड़ों लोग मौजूद हुए।

कार्यक्रम को सफल करने में मो. कमरान, राहुल सिंह, सोनू सिंह, शशि सिंह, उषा सिंह, अरुण सिंह, सूरज प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000