बोलेंगे तो करके दिखाएँगे – वार्ड 53 पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी।

बोलेंगे तो करके दिखाएँगे – वार्ड 53 पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी।

सिंदरी । धनबाद नगर निगम सिंदरी अंचल अंतर्गत वार्ड 53 पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी ने प्रत्याशी की दावेदारी पेश की। प्रत्याशी आशा कुमारी ने कहा कि जो बोलेंगे, वो करके दिखाएँगे। जनता के विश्वास के साथ उनका विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। वार्ड 53 पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी तेज तर्रार पत्रकार नरेंद्र भाई किशोर भाई जोशी की धर्मपत्नी हैं।
वार्ड 53 पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी ने कहा कि सिंदरी के मरीजों के लिए 50 बेड के सरकारी अस्पताल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर धरातल पर लाएँगे। सड़कों का जाल बिछाकर लोगों के आवागमन की सुविधा दुरुस्त किया जाएगा। बच्चों के लिए स्कूल बनाया जाएगा और स्कूलों को आधुनिक शिक्षा उपकरणों से लैस कराया जाएगा। ताकि आने वाले भविष्य की कल्पना लोगों की सोच से परे हो। गौशाला, कांड्रा के युवाओं के लिए हर्ल और केटीएमपीएल सहित अन्य संस्थानों में नियोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी। उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का खासा ख्याल रखा जाएगा। पार्षद प्रत्याशी आशा कुमारी ने कहा कि अन्य प्रत्याशियों या पूर्व पार्षदों की तरह बोलकर काम नहीं करनेवाले हम नहीं है। हमारा काम बोलेगा और मेरा वादा है कि जो बोलेंगे, वो करके दिखाएँगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000