धनबाद सिंदरी सवारी गाड़ी का इंजन मार्शलिंग यार्ड के निकट डिरेल्ड, रेल महकमा में हडकंप, 

धनबाद सिंदरी सवारी गाड़ी का इंजन मार्शलिंग यार्ड के निकट डिरेल्ड, रेल महकमा में हडकंप,

सिंदरी,। धनबाद सिंदरी सवारी गाडी आज रविवार को लगभग 1 बजे मार्शलिंग रेलवे यार्ड से खुलकर सिंदरी स्टेशन की ओर प्रस्थान की थी। लगभग 300 मीटर चलने के बाद ट्रेन का इंजन डिरेल्ड हो गया। इस समय ट्रेन की गति मुश्किल से 10 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इंजन के डिरेल्ड होते ही इंजन के चालक ने इंजन बंद कर दिया। ट्रेन की धीरे गति होने के कारण किसी भी तरह के जान माल की क्षति नही हुई। मार्शलिंग रेलवे यार्ड में ट्रेन इंजन का डिरेल होने की सूचना से रेलवे महकमें में हडकंप मच गपा। इस दुर्घटना की सूचना तत्काल धनबाद रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को दी गई।सूचना पर टी आर डी की टीम पहुंची। निरीक्षण के बाद टी आर डी की टीम ने एक्सिडेंट रिलीफ टीम को खबर किया। एक्सिडेंट रिलीफ टीम धनबाद से सिंदरी के लिए प्रस्थान किया। सिंदरी स्टेशन मास्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि एक्सिडेंट रिलीफ टीम जैक लगाकर इंजन के पहिए को रेल पटरी पर लाएगी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के कारण सिंदरी से धनबाद जाने वाली दूसरी खेप की यात्रा रद्द कर दी गई। परंतु रात की तीसरी खेप में सिंदरी धनबाद सवारी गाड़ी धनबाद जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000