पाथरडीह में युवक ने कमरे के भीतर चुनरी के फंदे से झूलकर दी जान, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

पाथरडीह में युवक ने कमरे के भीतर चुनरी के फंदे से झूलकर दी जान, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
पाथरडीह स्थित सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह मल्लिक टोला वार्ड नंबर 49 में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ 24 वर्षीय युवक रोहित कुमार मल्लिक ने अपने ही घर के कमरे में ताली वाला घर लोहे का पाइप के पंखे से चुनरी बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक की पहचान स्वर्गीय लबू मल्लिक एवं सूसूली मल्लिक के पुत्र रोहित कुमार मल्लिक के रूप में हुई है। रोहित अपने पीछे मां, एक भाई और एक बहन को छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह जब सुबह करीब सात बजे तक रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर जब ताला तोड़कर देखा गया, तो रोहित का शव पंखे से झूल रहा था।
दृश्य देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। रो-रोकर परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना सुदामडीह थाना पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000