सरस्वती पूजा को लेकर सरिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

सरस्वती पूजा को लेकर सरिया थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने का लिया संकल्प

सरिया प्रतिनिधि।

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने की।

बैठक में मुख्य रूप से सरिया थाना के इंस्पेक्टर प्रभारी योगेश महतो, एएसआई सबिता कुमारी सहित शांति समिति के सदस्य एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रतिमा विसर्जन, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर तथा अफवाहों से बचने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अशांति या कानून उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बीडीओ ललित नारायण तिवारी ने कहा कि सरस्वती पूजा सामाजिक समरसता का पर्व है, इसे आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन को पूरा सहयोग देने की अपील की।

वहीं इंस्पेक्टर प्रभारी योगेश महतो ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखी जाएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत थाना को सूचना देने की अपील की गई।

बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पूजा संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000