स्वीट ड्रीम प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

मध्य प्रदेश धार जिले से जिला ब्यूरो चीफ सौभाग प्रजापति की रिपोर्ट. लोकेसन-धामन

स्वीट ड्रीम प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी

धामनोद के मुक्तानंद परिसर स्थित स्वीट ड्रीम प्ले स्कूल में बसंत पंचमी का पावन पर्व बड़े ही हर्ष, उल्लास और पारंपरिक श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को पीले रंग के गुब्बारों, फूलों एवं आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण बसंती रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का सफल एवं सुसंगठित संचालन श्रीमती दीपिका धनोतिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने ज्ञान की देवी माँ सरस्वती का आवाहन करते हुए मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक भावविभोर हो उठे।

विशेष आकर्षण के रूप में बच्चों द्वारा विद्या आरंभ संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर बच्चों ने हल्दी से ॐ की सुंदर आकृति बनाकर अपने शैक्षणिक जीवन की शुभ शुरुआत की। शिक्षकों ने बच्चों को माँ सरस्वती के महत्व, विद्या, संस्कार एवं अनुशासन के बारे में सरल शब्दों में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। विद्यालय परिवार ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, संस्कृति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया एवं कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000