डूबने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौ’त, रो पड़ा गांव UP

डूबने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौ’त, रो पड़ा गांव

UP : यूपी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर जो हुआ, उसने पूरे इलाके की रूह हिला दी। कुसुवां फाटक के पास तालाबनुमा एक गहरा गड्ढा अचानक मौत का मंजर बन गया। नहाने के लिये गये चार बच्चों की डूब कर मौत हो गई। मृतको में 19 साल के करण सोनकर, 12 साल के प्रतीक सोनकर, 11 साल के प्रियांशु सोनकर एवं 10 साल के प्रिंस सोनकर शामिल है। चारों हुसैनपुर पावन गांव के रहने वाले थे। मंगलवार दोपहर नहाने के लिये निकले और जैसे-जैसे शाम ढली, घरवालों की बेचैनी बढ़ती गई। परिजन और ग्रामीण पूरी रात तलाश में जुटे रहे। बुधवार सुबह जब तालाब की ओर नजर पड़ी, तो पानी में चार शव तैरते दिखे। इसके बाद गांव में चीख-पुकार मच गई, मातम पसरा और हर आंख नम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, तालाब मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर दूर है। गड्ढा काफी गहरा है, जो हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। एक साथ चार बच्चों की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद गांव रो पड़ा। हर कोई बेहद दुखी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000