भाजपा सिंदरी नगर कमेटी ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान दिवस

भाजपा सिंदरी नगर कमेटी ने मनाया सोमनाथ स्वाभिमान दिवस

सिंदरी । भाजपा सिंदरी नगर कमेटी ने सिंदरी के शहरपुरा के शिव मंदिर में शनिवार को सोमनाथ मंदिर के हजारवें पुनर्स्थापना पर भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। मंदिर में पंडित शिव बहादुर तिवारी ने विधि विधान के साथ पूजा कराकर प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर शिव मंदिर कमेटी सचिव सह पूर्व पार्षद दिनेश सिंह ने कहा कि सन् 1025 में विदेशी आक्रमणकारी मोहम्मद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को तोड़ा था और मंदिर के लाखों टन सोना को लूटकर ले गया। परंतु एक वर्ष बाद पुनः वर्ष 1026 में सोमनाथ मंदिर की पुनर्स्थापना की गई। कार्यक्रम में सिंदरी नगर अध्यक्ष ने कहा कि सोमनाथ मंदिर को लगभग चार बार तोड़ा गया। परंतु भगवान शंकर की कृपा से बार बार इसकी पुनर्स्थापना की गई।
प्रथम पुनर्स्थापना वर्ष के हजार वर्ष होने पर भाजपा के कार्यकर्ता सोमनाथ स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में प्रकाश बाउरी, राकेश तिवारी, बृजेश सिंह, इंद्रमोहन सिंह, निताई रजवार, मनोज मिश्रा, सुमन चौधरी, राघव तिवारी, रंजना शर्मा, गणपति बाउरी, इंदरजीत सिंह, रामजी सिंह, गार्गी सिंह, कुमार राजेश, अमरेन्द्र सिंह, चंद्रावती देवी, रवि शर्मा, अमित सिंह उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000