केटीएमपीएल द्वारा आवास तोड़े जाने के विरोध में भाजपा नेताओं ने एफसीआईएल प्रबंधन से की वार्ता

केटीएमपीएल द्वारा आवास तोड़े जाने के विरोध में भाजपा नेताओं ने एफसीआईएल प्रबंधन से की वार्ता

सिंदरी। केटीएमपीएल द्वारा डोरमेट्री एवं केडी आवासों को तोड़े जाने की कार्रवाई एवं एफसीआईएल के द्वारा डोमगढ़ एवं मनोहरटांड को नोटिस देने  के विरोध में आज भाजपा सिंदरी नगर के पूर्व अध्यक्ष अरविंद पाठक एवं वार्ड संख्या 54 के पार्षद धीरज सिंह के नेतृत्व में दर्जनों स्थानीय लोगों ने एफसीआईएल प्रबंधन से वार्ता की।
वार्ता के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन के समक्ष स्पष्ट रूप से मांग रखी कि जिन लोगों को आवासों से विस्थापित किया जा रहा है, उन्हें पहले वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। नेताओं ने कहा कि बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए लोगों को हटाना अन्यायपूर्ण है और इससे क्षेत्र में भारी असंतोष व्याप्त है।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रभावित परिवारों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई तो भाजपा एवं सिंदरी की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस पर एफसीआईएल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि प्रतिनिधिमंडल की बातों को दिल्ली स्थित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि केटीएमपीएल द्वारा हटाए जाने वाले लोगों को मुआवजा देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
बैठक के बाद नेताओं ने कहा कि मामले को लेकर कल पुनः बैठक कर आगे की रणनीति एवं आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में गणेश सिंह रामविलास यादव अजीत बावड़ी संजू पांडे आलोक मंडल आदि उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000