धनबाद जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा झारखंड के 25 वे़ स्थापना दिवस के अन्तर्गत गौशाला स्वास्थ्य केन्द्र सिंदरी में

धनबाद जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा झारखंड के 25 वे़ स्थापना दिवस के अन्तर्गत गौशाला स्वास्थ्य केन्द्र सिंदरी में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का औपचारिक उद्घाटन सिंदरी विधायक माननीय चंद्रदेव महतो द्वारा किया गया। चंद्रदेव महतो ने शिविर को सफल बनाने के लिए जन अधिकार मंच और रेडक्रास सोसाइटी के योगदान की भूरि भूरि प्रशांसा करते हुए रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। 21 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया। रक्त संग्रह करने के लिए धनबाद सदर से टीम आई थी।

मौके पर जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, डॉ मिहिर कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ इरम, डॉ राजेश, रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य मधुरेंदर सिंह, नोडल पदाधिकारी बेनजीर प्रवीण, चंकी देवी,भाजपा के धीरज सिंह, सौरभ सिंह, प्रभात श्रीवास्तव, सुमन सौरभ, कविता कुमारी, चुम्की देवी, सुनीता, देवी, रूबी, सीता आदि मौजूद आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000