मदरसा अलकायनात में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

*मदरसा अलकायनात में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया*

*ककराला* । मदरसा अलकायनात, ककराला में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मदरसा संचालक मुहम्मद वाहिद खान राजपूत ने ध्वजारोहण कर किया।

इसके उपरांत मदरसे के छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर ककराला के मुख्य मार्गों से भव्य रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को जोश और उत्साह से भर दिया। इस अवसर पर मदरसे के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को ख़िराज-ए-अकीदत पेश किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000