SNMMCH से चोरी नवजात 24 घंटे में बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

*SNMMCH से चोरी नवजात 24 घंटे में बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार*

*शनिवार मध्यरात्रि वारदात के बाद धनबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पुलिस ने सकुशल मां के सुपुर्द किया बच्चा*

*एसएसपी महोदय पहुंचे अस्पताल, परिजनों से मिले, परिवार ने जताया आभार*

*अस्पताल की सुरक्षा होगी चाक चौबंद, जल्द समीक्षा करेंगे एसएसपी महोदय*

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (SNMMCH) से शनिवार की मध्य रात्रि चोरी हुए नवजात शिशु के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पुलिस ने घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है।

सोमवार की सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार स्वयं अस्पताल पहुंचे और बरामद नवजात शिशु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चे की मां व परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी हासिल की। नवजात की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।

नवजात की माता सरिता देवी ने बताया कि बच्चे के चोरी होने के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका था और बच्चे के वापसी की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी, लेकिन पुलिस ने शिकायत मिलते ही चंद घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उन्हें सौंप दिया। एसएसपी से मुलाकात के दौरान बच्चे की मां भावुक हो गईं और उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया।

परिजनों से मुलाकात के बाद एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने अस्पताल अधीक्षक समेत चिकित्सकों व कर्मचारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना न हो, इसके लिए जल्द ही SNMMCH परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई और मजबूत व्यवस्था लागू की जाएगी तथा सुरक्षा को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000