मनोहरटाँड़ में झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव

मनोहरटाँड़ में झाड़ियों में पेड़ से लटका मिला 25 वर्षीय युवक का शव

सिंदरी । सिंदरी थाना अंतर्गत मनोहरटाँड़ जोड़िया के निकट झाड़ियों के बीच पेड़ से हरा व काले गमछे के सहारे 25 वर्षीय युवक का शव लटकता हुआ पाए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त मनोहरटाँड़ बस्ती के आनंद स्वामी के 25 वर्षीय पुत्र अजय स्वामी के रुप में हुई।

मृतक के पिता दिव्यांग आनंद स्वामी ने बताया कि मृतक मजदूर था और राज्य के बाहर कहीं काम करता था। वह दो दिन पहले घर वापस आया था और परिजनों से भेंट कर वापस चला गया था। पिछले दो दिनों से लापता अजय स्वामी का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच पेड़ से लटकते हुए पाए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन लटकते हुए अजय के शव को पेड़ से उतारा और सिंदरी पुलिस को सूचना दी। सिंदरी पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा बनाकर मृतक अजय का शव परिजनों को सौंप दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

[poll]

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000